MSC MART GARCINIA CAMBOGIA :- 1. वजन कम करने में सहायक वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट और पाउडर लेने से बेहतर है कि गार्सिनिया कैम्बोगिया जैसे हेल्दी खाद्य पदार्थ और व्यायाम मददगार हो सकता है। यहां इसमें मौजूद हाइड्रोक्सीसाइट्रिक एसिड (hydroxycitric acid) काम करता है। इस खास तत्व को वजन कम करने के लिए प्रभावशाली माना जाता है। बताया जाता है कि यह एसिड शरीर में एक एंजाइम (एडेनॉसिन ट्राइफॉस्फेट-साइट्रेट लाइसेज) को रोककर फैटी एसिड के बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। वहीं, यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन (एक प्रकार का हार्मोन) की उपलब्धता को बढ़ाकर भूख की इच्छा को कम कर सकता है। इससे वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है। यह सिर्फ शोर्ट-टर्म वेट लोस में सहायक हो सकता है, लेकिन इस विषय पर और शोध की आवश्यकता है 2. आंत से जुड़ी समस्या में लाभदायक आंत के स्वस्थ न रह पाने के कारण आंत से जुड़ी कई समस्याएं जैसे – इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, क्रोहन रोग और आंत में अल्सर हो सकता है। वहीं, अपने कई औषधीय गुणों के कारण गार्सिनिया कैम्बोगिया आंंत को स्वस्थ रख सकता है। यहां पर इसके गैस्ट...