GARCINIA CAMBOGIA  :- 

1. वजन कम करने में सहायक

वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट और पाउडर लेने से बेहतर है कि गार्सिनिया कैम्बोगिया जैसे हेल्दी खाद्य पदार्थ और व्यायाम मददगार हो सकता है। यहां इसमें मौजूद हाइड्रोक्सीसाइट्रिक एसिड (hydroxycitric acid) काम करता है। इस खास तत्व को वजन कम करने के लिए प्रभावशाली माना जाता है। बताया जाता है कि यह एसिड शरीर में एक एंजाइम (एडेनॉसिन ट्राइफॉस्फेट-साइट्रेट लाइसेज) को रोककर फैटी एसिड के बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। वहीं, यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन (एक प्रकार का हार्मोन) की उपलब्धता को बढ़ाकर भूख की इच्छा को कम कर सकता है। इससे वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है। यह सिर्फ शोर्ट-टर्म वेट लोस में सहायक हो सकता है, लेकिन इस विषय पर और शोध की आवश्यकता है 


2. आंत से जुड़ी समस्या में लाभदायक

आंत के स्वस्थ न रह पाने के कारण आंत से जुड़ी कई समस्याएं जैसे – इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, क्रोहन रोग और आंत में अल्सर हो सकता है। वहीं, अपने कई औषधीय गुणों के कारण गार्सिनिया कैम्बोगिया आंंत को स्वस्थ रख सकता है। यहां पर इसके गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण काम करते हैं। आंत में अल्सर से ग्रसित चूहों पर लैब में किए गए शोध से यह बात सामने आई है कि इसका सेवन चूहों के आंत में हुई क्षति को ठीक करने में मदद कर सकता है


3. हृदय रोग से बचाए

गार्सिनिया कैम्बोगिया के फायदे हृदय रोग से बचाने में भी मदद कर सकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रोल का बढ़ा हुआ स्तर कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है, जिसमें हृदय रोग भी शामिल है। ऐसे में इससे बचने के लिए ऐसे सप्लीमेंट्स का सेवन जरूरी है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता हो, जैसे गार्सिनिया कैम्बोगिया। गार्सिनिया कैम्बोगिया में मौजूद गार्सिनोल एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बुरे कोलेस्ट्रोल का ऑक्सीडेशन करता है और उसे नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। अगर प्रतिदिन 500 मिलीग्राम गार्सिनिया कैम्बोगिया का सेवन किया जाए, तो टोटल लिपिड प्रोफाइल, खासकर सीरम कोलेस्ट्रोल और खराब कोलेस्ट्रोल (एलडीएल) को कम करने में मदद मिल सकती है 


4. गठिया में गार्सिनिया कैम्बोगिया का लाभ

टिश्यू में सूजन आ जाने के कारण जोड़ों में दर्द, सूजन व अकड़न की समस्या को गठिया कहा जाता है। यह शरीर के किसी भी जोड़ को प्रभावित कर सकता है (5)। इससे राहत पाने के लिए गार्सिनिया कैम्बोगिया का उपयोग किया जा सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, आयुर्वेद में गार्सिनिया कैम्बोगिया का लाभ गठिया से आराम पाने के लिए किया जा सकता है। बताया जाते है कि इसमें मौजूद हाइड्रोक्सीसाइट्रिक एसिड में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करने गठिया से आराम देने में मदद कर सकता है


5. कैंसर में गार्सिनिया कैम्बोगिया के फायदे

बात जब कैंसर से बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवा की हो, तो गार्सिनिया कैम्बोगिया का उपयोग किया जा सकता है। एक शोध में यह बात सामने आई है कि इस फल के गूदे में एंटी-प्रोलिफेरेटिव व एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो कैंसर के कुछ प्रकार के सेल (CaCo2 and HeLa carcinoma cells) को बढ़ने से रोक सकते हैं (7)। यहां हम बता दें कि कैंसर ऐसी बीमारी है, जिसका सटीक इलाज करवाना जरूरी है। इसे घरेलू उपचार से ठीक करना संभव नहीं है।

गार्सिनिया कैंबोगिया कहां से खरीदें?

                                                    👇
                               MSC MART 

Comments